उड़ीसा में कंगारुओं को नहीं खेलने देना चाहती कलिंग सेना
उड़ीसा में सक्रिय कलिंग सेना ने कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बाधा पहुंचाने की चेतावनी दी है। इस राजनीतिक संगठन की शर्त है कि राज्य में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को नहीं खेलने दिया जाए।
आगे..
|
बिहार में नक्सली हमले में 11 की मौत
बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात नक्सली हमले में दो महिलाओं और एक बच्चा सहित 11 लोगों की मौत हो गई। नक्सलियों ने गांव में कम से कम 30 घरों में आग लगा दी तथा कुछ घरों में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच सरकार ने मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
आगे..
|
झारखण्ड में 'माई नेम.' के दर्शकों को मिले गुलाब
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'माई नेम इज खान' को देश के कुछ हिस्सों में जहां विरोध का सामना करना पड़ा वहीं झारखण्ड में शुक्रवार को नजारा कुछ अलग था। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थियेटरों में फिल्म देखने के लिए पहुंचने वालों का गुलाब के फूल देकर स्वागत किया।
आगे..
|
कुंभ पर्व : शाही स्नान के लिए नृत्य करते, झूमते-गाते पहुंचे साधु
हरिद्वार, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कुंभ मेले में महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार को शाही स्नान के लिए निकले नागा साधु तलवारें और चांदी की गदा चमकाते, नृत्य करते, गीत गाते और कलाबाजियां खाते हुए पवित्र गंगा नदी पर स्नान के लिए पहुंचे। कुंभ मेले में स्नान के लिए शिवरात्रि को महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है।
आगे..
|
Click to Read More News: 1
|