Sunday, May 20, 2012

 
Home | Top Stories | National | International | Religion | Interview | Life Style | Offtrack | Special | Tourism | Entertainment | Video | Contact Us
B U S I N E S S

डीजल की कीमत से नियंत्रण हटाएगी सरकार
केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने मंगलवार को कहा कि सरकार डीजल की कीमत पर से नियंत्रण हटाने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गई है, हालांकि रसोई गैस के लिए ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।  आगे..

विदेशी पूंजी भंडार 21.38 करोड़ डॉलर बढ़ा
देश का विदेशी पूंजी भंडार 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 21.38 करोड़ डॉलर बढ़कर 293.14 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में इसमें 1.47 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक पूरक आंकड़े के मुताबिक विदेशी पूंजी भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा भंडार में आलोच्य अवधि में 11.51 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 258.76 अरब डॉलर हो गया।  आगे..

उद्योग जगत ने किया दरों में कटौती का स्वागत
भारतीय उद्योग जगत ने मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक के कुछ प्रमुख नीतिगत दरों में कटौती के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे निवेश बढ़ेगा और कारोबारी संवेदना बेहतर होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की एक कोशिश के तहत मंगलवार को प्रमुख दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की। इससे आवासीय, वाहन और वाणिज्यिक ऋण पर ब्याज दर घटने का अनुमान है।  आगे..

आरबीआई ने विकास के लिए प्रमुख दरें घटाई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की एक कोशिश के तहत मंगलवार को प्रमुख दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की। इससे आवासीय, वाहन और वाणिज्यिक ऋण पर ब्याज दर घटने का अनुमान है।  आगे..

इंफोसिस ने 440 फीसदी अंतिम लाभांश की घोषणा की
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी इंफोसिस ने शुक्रवार को बीते वित्त वर्ष 2011-12 के दौरान 22 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की जो अंकित मूल्य पांच रुपये प्रति शेयर से 440 फीसदी अधिक है। कम्पनी ने नियमित सूचना में शुक्रवार को बताया कि बोर्ड निदेशकों ने बीपीओ सेवाओं के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 200 फीसदी अधिक यानी 10 रुपये प्रति शेयर विशेष लाभांश देने की घोषणा की।  आगे..

चीन की विकास दर 2012 में 8.2 फीसदी : विश्व बैंक
विश्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि विदेशी मांग कमजोर रहने के बावजूद मजबूत घरेलू मांग के कारण चीन की अर्थव्यवस्था की विकास दर 2012 में 8.2 फीसदी एवं 2013 में 8.6 फीसदी रहेगी। विश्व बैंक ने गुरुवार को चीन के तिमाही आर्थिक आंकड़े जारी करते हुए कहा, "चीन की अर्थव्यवस्था में फिलहाल गिरावट दर्ज की जा रही है।"  आगे..

अमेरिका का बजट घाटा मार्च में 198 अरब डॉलर रहा
अमेरिका का मार्च माह में बजटीय घाटा 198 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो चालू वित्त वर्ष को दूसरा सबसे बड़ा मासिक बजटीय घाटा है। वित्त विभाग ने बुधवार को बताया कि यह आंकड़ा फरवरी माह के बजटीय घाटे 231.70 अरब डॉलर से कम है। फरवरी का बजटीय घाटा अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा मासिक अंतर है।  आगे..

भारतीय इंटरनेट पर खरीददारी कम बैंकिंग ज्यादा करते हैं : सर्वेक्षण
भारत में अधिकतर लोग इंटरनेट पर खरीददारी कम और बैंकिंग तथा अन्य वित्तीय गतिविधि ज्यादा करते हैं। यह बात बुधवार को जारी एक सर्वेक्षण में कही गई। सर्वेक्षण ऑनलाइन सर्वेक्षण कम्पनी इप्सोस ने किया। सर्वेक्षण के मुताबिक पिछले तीन महीनों में सर्वेक्षण में शामिल 57 फीसदी लोगों ने बैंकिंग या अन्य वित्तीय कार्यो के लिए इंटरनेट का उपयोग किया, 53 फीसदी लोगों ने उत्पाद और सेवाओं की जानकारी इंटरनेट से ली, 50 फीसदी लोगों ने इंटरनेट पर खरीददारी की और 42 फीसदी लोगों ने इंटरनेट पर नौकरी खोजी।  आगे..

सर्राफा व्यापारियों की मांगों के समर्थन में उप्र बंद
केंद्रीय बजट में बिना ब्रांड वाले सोने के आभूषणों पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क लगा दिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश बंद का ऐलान किया है।  आगे..

Click to Read More News: 1 2 3 4 5  

Engineered By: Royal Informative